प्रधानाचार्य की कलम से
पंडित मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज, सिखड़ी, गाजीपुर एक ख्याति प्राप्त इण्टर कालेज है | इण्टर कालेज संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने का सुगम एवं सुलभ संस्थान है | योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में सभी विषयों की नियमित पढाई एवं परीक्षा की विशेष तैयारी इण्टर कालेज के शैक्षणिक वातावरण को और भी प्रभावित करता है | यही कारण है इंटर तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर-दूर से छात्र आते है | कठिन परिश्रम और अनुशासन हमारा मूल मंत्र है | मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ |
प्रधानाचार्य
श्री पारस नाथ राय




